October 13, 2026 4:18 pm

October 13, 2026 4:18 pm

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में की मुलाकात की

विज ने हीरो हॉकी इंडिया लीग चैंपियंस एसजी पाइपर्स की कप्तान और चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर को दिया आशीर्वाद

चंडीगढ़, 14 दिसंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से बुधवार को राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर ने चंडीगढ़ में उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विज ने रांची में हीरो हॉकी इंडिया लीग चैंपियंस एसजी पाइपर्स की कप्तान और चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत कौर पर गौरान्वित होते हुए अपना आशीर्वाद दिया। विज ने कहा कि हरियाणा के गौरव ओलंपियन नवनीत कौर ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा हैं कि वह आने वाले टूर्नामेंट्स में भी देश का नाम रोशन करती रहेंगी।  विज ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान नवनीत कौर (शाहबाद की रहने वाली है) ने एसजी पाइपर्स की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को फाइनल में विजयी नेतृत्व प्रदान किया। टीम ने रांची में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, जबकि नवनीत कौर को न केवल कप्तान के रूप में सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें ‘चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का खिताब भी प्रदान किया गया।नवनीत कौर का यह प्रदर्शन हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ओलंपिक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं नवनीत ने अपनी कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल से साबित कर दिया कि हरियाणा का खेल क्षेत्र विश्व पटल पर अव्वल है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 8 8
Total Users : 429588
Total views : 684978

शहर चुनें