October 11, 2026 8:57 am

October 11, 2026 8:57 am

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

पंचतत्व थीम पर आधारित टाउन पार्क आधुनिक कला और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 15 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हिसार के पीएलए क्षेत्र स्थित ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क का भ्रमण कर उपलब्ध कराई गई जनसुविधाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउन पार्क का विकास पंचतत्व थीम पर आधारित है, जो आधुनिक कला और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। पार्क का उद्देश्य आमजन को एक आधुनिक, थीम आधारित और मनोरंजक स्थल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पार्क में सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों के लिए ओपन एयर थिएटर का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही आयुष, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए औषधीय पौधों का उद्यान भी विकसित किया गया है।

पार्क की प्रमुख विशेषताओं में सूर्य नमस्कार प्रतिमा, अदृश्य प्रतिमा, जॉगिंग व वॉकिंग ट्रैक, म्यूजिकल फाउंटेन और जल निकाय, बच्चों के लिए प्लेइंग कॉर्नर, वॉटर लेक, झील के दृश्य के साथ कांच का डेक, आउटडोर जिम, आगंतुकों के लिए पार्किंग तथा खाद्य स्टॉल शामिल हैं। 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस पार्क के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण पर कुल 14.72 करोड़ रुपये की लागत आई है।
लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फूल मालाओं, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, महापौर प्रवीण पोपली, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 7 3
Total Users : 428273
Total views : 683207

शहर चुनें