October 12, 2026 1:24 pm

October 12, 2026 1:24 pm

हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चार्जिंग स्टेशनों पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम और वॉशरूम जैसी सुविधाएं होंगी

चंडीगढ़, 20 जनवरी: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को पानीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही ग्रीन एनर्जी के तहत इलेक्ट्रिक बसों को राज्य में चलाने जा रही है। इसके लिए आवश्यक आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
इलेक्ट्रिक बसों से परिवहन सुधार और प्रदूषण नियंत्रण
विज ने बताया कि सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के लगातार प्रयास कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की बड़ी संख्या में संचालन योजना बनाई गई है।

चार्जिंग स्टेशनों पर पारिवारिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी
मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों को बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर पारिवारिक सदस्यों के रुकने की सुविधा, रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम और वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पानीपत में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था पर सख्त सरकार
हरियाणा की कानून व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर श्री विज ने कहा कि असामाजिक तत्वों को तुरंत पकड़कर जेल में डाला जाता है। उन्होंने बताया कि डायल 112 सेवा के तहत पुलिस घटनास्थल पर सात-आठ मिनट के भीतर पहुंच जाती है।

विकास की दिशा में भाजपा सरकार का काम
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नियुक्त होने के संदर्भ में श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है और भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति का दृष्टिकोण बदला
विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पिछली सोच वाली राजनीति पर निर्भर नहीं रह सकी। हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र में हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा की जीत इसका उदाहरण हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना में बढ़ाया गया लाभ
विपक्ष के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1100 रुपये नगद और अन्य राशि बैंक में जमा की जाएगी। पात्र लाभार्थियों के परिवार की जरूरत के अनुसार यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
हरियाणा सरकार की यह पहल ग्रीन एनर्जी, परिवहन सुधार और पारिवारिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 2
Total Users : 429162
Total views : 684375

शहर चुनें