October 12, 2026 11:48 am

October 12, 2026 11:48 am

यमुनानगर में ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक

सहायक ने अस्पताल के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
पंचकूला/यमुनानगर, 20 जनवरी 2026:
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), पंचकूला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर में तैनात सहायक दिव्या जोशी को ₹30,000 की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बोर्ड के कार्यालय परिसर में की गई।
ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता के अस्पताल के लिए सी.टी.ई. (Consent to Establish) प्रमाण पत्र जारी करने के बदले ₹60,000 की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह राशि ₹35,000 में तय हुई, जिसमें से ₹5,000 की राशि एडवांस के रूप में 8 जनवरी 2026 को ली जा चुकी थी।
शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आज शेष ₹30,000 की राशि लेते समय दिव्या जोशी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 01, दिनांक 20.01.2026 के तहत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 2 2
Total Users : 429122
Total views : 684325

शहर चुनें