June 21, 2026 2:17 pm

June 21, 2026 2:17 pm

पंजाब में ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल: ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज; हरियाणा की जनता को भी मिले मुक्त इलाज की सुविधा: सुरेंद्र राठी

हरियाणा की जनता को भी मिले मुक्त इलाज की सुविधा: सुरेंद्र राठी
पंचकूला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा अध्यक्ष (अंबाला) सुरेंद्र राठी ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से पंजाब के नागरिकों को अब इलाज के लिए अपनी जेब पर बोझ नहीं उठाना पड़ेगा और हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेगा।
सुरेंद्र राठी ने कहा कि यह पहल केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं, बल्कि आम नागरिक के बुनियादी स्वास्थ्य अधिकार की मजबूत गारंटी है। योजना के तहत गंभीर बीमारियों से लेकर बड़े ऑपरेशनों तक का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यशैली स्पष्ट है—इलाज किसी खास वर्ग का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार है। पार्टी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।
राठी ने आगे कहा कि इस योजना से राज्य के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और निजी अस्पतालों में होने वाले महंगे इलाज का बोझ भी कम होगा। मजबूत और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर पंजाब सरकार ने “स्वस्थ पंजाब, मजबूत पंजाब” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि हर नागरिक को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही सुरेंद्र राठी ने हरियाणा सरकार से भी मांग की कि हरियाणा की जनता को भी इसी तर्ज पर मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 7 2
Total Users : 349072
Total views : 576351

शहर चुनें