August 29, 2026 11:47 am

August 29, 2026 11:47 am

CHANDIGARH: 77वां गणतंत्र दिवस: GRIID सेक्टर-31सी में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया समारोह

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026: सरकारी पुनर्वास संस्थान (बौद्धिक दिव्यांगजन) – GRIID, सेक्टर-31सी, चंडीगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे देशभक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रो. जी. पी. थामी, निदेशक-प्रधानाचार्य, जीएमसीएच एवं निदेशक, GRIID मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. दासरी हरिश, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसीएच ने भी समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त निदेशक एवं GRIID के अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इसके अलावा, यू.टी. स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में GRIID विशेष विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परेड ग्राउंड, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्थान का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर प्रो. जी. पी. थामी ने संस्थान की पिछले छह माह की प्रगति रिपोर्ट एवं उपलब्धियों का वाचन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम भारतीय विश्व के सबसे बड़े संविधान के अंतर्गत जीवन जीने वाले सौभाग्यशाली नागरिक हैं। साथ ही उन्होंने GRIID के विद्यालय, क्लीनिक एवं महाविद्यालय विभागों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।


प्रो. थामी ने बौद्धिक दिव्यांगजनों को समाज में सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहे GRIID के समस्त कर्मचारियों के योगदान और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
समारोह के दौरान विशेष विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर एकल एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को मिठाई वितरण के साथ किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 9 6
Total Users : 400296
Total views : 645900

शहर चुनें