August 30, 2026 8:09 am

August 30, 2026 8:09 am

गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16A, चंडीगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026: गांधी स्मारक भवन, सेक्टर-16A, चंडीगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी स्मारक भवन के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर भवन के कार्यकर्ताओं, अध्यापकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
इस अवसर पर गांधी स्मारक भवन के अध्यापक डॉ. रोमेश कुमार, गोविंद कुमार, संजू, गीता, अखिलेश, सुश्री सपना तथा NDDY के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश और आपसी सौहार्द के साथ किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 5 9
Total Users : 400859
Total views : 646685

शहर चुनें