August 28, 2026 7:13 am

August 28, 2026 7:13 am

हिमाचल लोक भवन में भव्य ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर ने दी शुभकामनाएं
अनिल कुमार शर्मा
शिमला, 26 जनवरी: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला द्वारा शिमला स्थित हिमाचल लोक भवन में पारंपरिक ‘एट होम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, गरिमा और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर एवं न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने उपस्थित सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों—लोकतंत्र, समानता एवं भाईचारे—के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 1 3
Total Users : 399313
Total views : 644565

शहर चुनें