June 15, 2026 2:22 pm

June 15, 2026 2:22 pm

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव का बड़ा बदलाव: 29 जनवरी को अब होगा ‘हाथ उठाकर मतदान’

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2026: चंडीगढ़ नगर निगम ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नगर निगम सचिवालय ने बुधवार को जारी Corrigendum (No.Secy/MCC/2026/58) के माध्यम से बताया कि 29 जनवरी को अब चुनाव में गोपनीय मतपत्र (Secret Ballot) की जगह “हाथ उठाकर मतदान (Show of Hands)” की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सचिवालय के अनुसार यह बदलाव Notification No.MCC/Secy/2025/522 dated 14.07.2025 के अनुसार किया गया है। नगर निगम सचिव ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और तेज़ बनाना है।
इस नए प्रावधान के तहत सदस्य अपने मत का प्रदर्शन खुलकर कर सकेंगे, जिससे चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। यह संशोधन मौजूदा नगर निगम चुनाव और आगामी मेयर चुनाव दोनों पर लागू होगा।

नगर निगम चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 29 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे निगम के असेंबली हॉल में कराए जाएंगे। चुनाव से पहले सुबह 10:45 बजे के बाद असेंबली हॉल में प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यह चंडीगढ़ नगर निगम के इतिहास में पहला मौका होगा, जब मेयर चुनाव बैलेट पेपर के बजाय हाथ उठाकर मतदान के जरिए कराया जाएगा।

नगर निगम में क्या है मौजूदा समीकरण
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। इसके अलावा लोकसभा सांसद को एक अतिरिक्त वोट का अधिकार प्राप्त है। यही एक वोट कई बार सत्ता का संतुलन बदलने में अहम भूमिका निभाता है। मौजूदा स्थिति में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी जरूर है, लेकिन स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण चुनाव बेहद रोचक बन गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की भूमिका भी निर्णायक मानी जा रही है।

कांटे की टक्कर, बराबरी के आंकड़े
वर्तमान में भाजपा के पास 18 पार्षद हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के पास 11 और कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं। लोकसभा सांसद का वोट कांग्रेस के खाते में जुड़ने से उसके कुल वोट 7 हो जाते हैं। ऐसे में यदि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर मतदान करती हैं, तो दोनों के पास कुल 18 वोट होंगे। वहीं भाजपा भी 18 वोटों के साथ मैदान में है। यही कारण है कि इस बार का मेयर चुनाव पूरी तरह कांटे का मुकाबला बन गया है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 6 4
Total Users : 344064
Total views : 569437

शहर चुनें