October 12, 2026 1:31 pm

October 12, 2026 1:31 pm

CHANDIGARH: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण

बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और हरियाली सुधारने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 1 फरवरी। पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को शहर के कई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का आकलन कर उन्हें और बेहतर बनाना रहा, ताकि शहरवासियों के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने सेक्टर-31 स्थित जापानी गार्डन, सेक्टर-42 स्थित गार्डन ऑफ पाम्स तथा सेक्टर-42 झील का दौरा किया। उन्होंने पार्कों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को पैदल पथों, बेंचों और फेंसिंग के रखरखाव में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा झील में पर्याप्त जल स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रशासक ने सरंगपुर स्थित चंडीगढ़ बोटेनिकल गार्डन का निरीक्षण किया और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक तकनीक से स्वस्थ एवं तेज़ी से बढ़ने वाले पौधों के उत्पादन के लिए स्थापित हाई-टेक नर्सरी ‘एडवांस्ड प्लांट प्रोपेगेशन यूनिट’ का उद्घाटन भी किया। यह इकाई वनीकरण, पर्यावरण पुनर्स्थापन, शहरी हरियाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण और संसाधनों के कुशल उपयोग में सहायक सिद्ध होगी।


निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासक ने सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने यहां मौजूद बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहर के अन्य पुराने सामुदायिक सभागारों के कायाकल्प एवं उन्नयन के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


प्रशासक के ये निरीक्षण चंडीगढ़ में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को सुव्यवस्थित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 4
Total Users : 429164
Total views : 684379

शहर चुनें