October 12, 2026 11:56 am

October 12, 2026 11:56 am

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: DRI लुधियाना ने अमेरिका-कनाडा जा रहे पार्सलों से 12.118 किलो अफीम बरामद

चंडीगढ़/ लुधियाना। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की जोनल यूनिट, लुधियाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। खास खुफिया जानकारी के आधार पर DRI को पता चला था कि लुधियाना से अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे कुछ पार्सलों में NDPS एक्ट, 1985 के तहत प्रतिबंधित सामान छिपाकर भेजा जा रहा है।
सूचना के आधार पर DRI लुधियाना जोनल यूनिट के अधिकारियों ने लुधियाना स्थित एक कूरियर कार्यालय में ऐसे 7 संदिग्ध पार्सलों को रोक लिया। जांच के दौरान इन पार्सलों से कुल 30 पैकेट बरामद किए गए, जिन्हें बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाया गया था। तस्करों ने घरेलू उपयोग और खाने-पीने की वस्तुओं की आड़ लेकर प्रतिबंधित पदार्थ विदेश भेजने की कोशिश की।
12.118 किलो अफीम बरामद, कीमत 60.59 लाख रुपये
बरामद 30 पैकेटों में कुल 12.118 किलोग्राम अफीम पाई गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 60.59 लाख रुपये आंकी गई है। यह पूरी खेप 31 जनवरी 2026 को NDPS एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत ज़ब्त कर ली गई।
DRI अधिकारियों के अनुसार इस मामले में तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन किस हद तक फैला हुआ है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 3 0
Total Users : 429130
Total views : 684334

शहर चुनें