September 23, 2026 12:25 am

September 23, 2026 12:25 am

हरियाणा में घना कोहरा, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार; ठंड का येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़/हरियाणा।। हरियाणा में सोमवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम में धीरे-धीरे सुधार हुआ और हल्की धूप खिलती नजर आई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के 8 जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
रात में बढ़ेगी ठंड, दिन में धूप की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर दिखेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

तापमान में मामूली बढ़ोतरी, ठंड बरकरार
रविवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। भिवानी (AWS) में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रेवाड़ी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

अगले 3–4 दिन सुबह अति घना कोहरा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण आगामी 3 से 4 दिनों तक सुबह के समय अति घना कोहरा देखने को मिल सकता है। फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड की रफ्तार कम होने की संभावना है।

चंडीगढ़ का हाल
चंडीगढ़ में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं दिनभर हल्की धूप खिली रही। सोमवार सुबह भी हल्की धुंध के साथ धूप नजर आई और कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे के आसपास शहर का तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 3 6 4
Total Users : 418364
Total views : 670024

शहर चुनें