August 29, 2026 9:21 pm

August 29, 2026 9:21 pm

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गुमशुदा 11 मोबाइल फोन ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपे

पंचकूला, 3 फरवरी 2026: पंचकूला पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 11 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। इस कार्रवाई से जहां पीड़ित नागरिकों को बड़ी राहत मिली है, वहीं पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भी उजागर हुई है।

यह अभियान साइबर सेल पंचकूला के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में पीएसआई रामू स्वामी, कांस्टेबल रजनीश और कांस्टेबल पवन ने अहम भूमिका निभाई। साइबर सेल ने आधुनिक तकनीकी साधनों और सटीक ट्रैकिंग प्रक्रिया के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा।

अपने मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की और पंचकूला पुलिस की कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत होती है।

इस मौके पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस आम नागरिकों की सेवा और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 1 5
Total Users : 400715
Total views : 646497

शहर चुनें