फरीदाबाद/चंडीगढ़: सूरजकुंड में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन ने जांच को और तेज करते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। हादसे के हर पहलू की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है।
गठित SIT की कमान एसीपी क्राइम वरुण दहिया को सौंपी गई है। टीम में क्राइम ब्रांच एनआईटी के इंचार्ज एसआई शीशपाल और एसआई संजय को भी शामिल किया गया है। पूरे जांच कार्य की निगरानी डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा द्वारा की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, SIT हादसे से जुड़ी घटनाओं की कड़ी-दर-कड़ी जांच करेगी। इसमें मौके पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों, भीड़ प्रबंधन, आयोजन व्यवस्था और किसी भी स्तर पर हुई संभावित लापरवाही की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, वीडियो फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी और यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या आयोजन से जुड़े व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि SIT अपनी रिपोर्ट जल्द ही उच्च अधिकारियों को सौंपेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।













Total Users : 429230
Total views : 684463