April 6, 2026 10:22 am

April 6, 2026 10:22 am

हिसार में CIA और कुख्यात अपराधी पवन मूसा के बीच एनकाउंटर, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

हिसार:. हिसार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA पुलिस और कुख्यात अपराधी पवन मूसा के बीच शुक्रवार देर रात भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा मूसा इलाके में मौजूद है, जिसके बाद CIA टीम ने उसकी घेराबंदी की।
जैसे ही पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली PSI नवीन कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट के चेस्ट साइड में जा लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश की ओर फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली पवन मूसा के पैर में लगी। घायल होने के बाद बदमाश जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इसके तुरंत बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
घटना की पुष्टि करते हुए DSP कर्मजीत ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन मूसा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने सहित 35 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
DSP ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके आपराधिक नेटवर्क व सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में दहशत और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।
फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही बदमाश को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 6 1
Total Users : 291461
Total views : 493817

शहर चुनें