May 23, 2026 8:26 pm

May 23, 2026 8:26 pm

हिसार में CIA–बदमाश मुठभेड़, कुख्यात अपराधी पवन मूसा घायल

हिसार: जिले में सीआईए और कुख्यात अपराधी पवन उर्फ मूसा के बीच शुक्रवार को भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाश ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पीएसआई नवीन कुमार बाल-बाल बच गए, उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट के चेस्ट साइड में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुठभेड़ में आरोपी घायल
मुठभेड़ को लेकर डीएसपी कमलजीत ने बताया कि CIA टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश पवन उर्फ मूसा पीरावली फ्लाईओवर के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में CIA टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 35 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है।

पहले से दर्ज हैं कई संगीन केस
डीएसपी कमलजीत ने बताया कि पवन उर्फ मूसा लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। हिसार में नकली साइबर टीम बनकर लोगों को डराने-धमकाने, हथियार के बल पर यूएसटीएटी व ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराने से जुड़े दो मामलों (579/शहर और 810/बरवाला) में CIA-1 लगातार कार्रवाई कर रही थी। इन मामलों में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
चौथे आरोपी पवन को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 5 8
Total Users : 323558
Total views : 540275

शहर चुनें