September 21, 2026 10:18 am

September 21, 2026 10:18 am

कालका: धर्मपुर चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग

जयंती पर सर्व हिंदू समाज व बजरंग दल ने किया माल्यार्पण, ‘छत्रपति शिवाजी चौक’ नाम देने का सौंपा ज्ञापन
कालका/पिंजौर धर्मपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर सर्व हिंदू समाज और बजरंग दल के तत्वावधान में धर्मपुर चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष के साथ भगवा ध्वज फहराया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक प्रदीप नवानी ने कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, धर्म रक्षा और सुशासन के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हिंदवी स्वराज की स्थापना कर यह संदेश दिया कि संगठित समाज और दृढ़ संकल्प से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


“छत्रपति शिवाजी चौक” नामकरण और स्थायी प्रतिमा की मांग
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा और स्थानीय पार्षद संजीव कौशल ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पुष्पांजलि अर्पित की। सर्व हिंदू समाज की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष को विधायक शक्ति रानी शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें धर्मपुर चौक को “छत्रपति शिवाजी चौक” के रूप में मान्यता देने और वहां शिवाजी महाराज की स्थायी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि स्थापित की जाने वाली प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और क्षेत्रवासियों में देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को सुदृढ़ करेगी।
नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग को अगली हाउस मीटिंग में रखा जाएगा और सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक प्रदीप नवानी, समाजसेवी जतिंदर कुमार, सुरिंदर वर्मा, सुनील सचदेवा, मुकेश कंसल, अतीत गुप्ता, महीप शर्मा, नवीन शर्मा, चमन, सुनील प्राशर, एडवोकेट मनोज गौड़, करण, बिनोद दूबे, पंडित जगदीश शर्मा, गगन गर्ग, एडवोकेट शुभम शर्मा, दिव्यांशु, नरेंद्र सोनी, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 7 4 8 4
Total Users : 417484
Total views : 668907

शहर चुनें