September 22, 2026 9:00 am

September 22, 2026 9:00 am

पंचकूला: नपुंसकता मामले में 5 मार्च को होगी शिकायतकर्ता की गवाही

पंचकूला, 21 फरवरी 2026। पंचकूला स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) की अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और दो डॉक्टरों के खिलाफ चल रहे कथित नपुंसकता मामले में आगामी 5 मार्च को शिकायतकर्ता (PW-1) की गवाही होगी।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीबीआई हरियाणा की अदालत में हुई, जहां आज अभियोजन पक्ष के गवाह डॉ. मुनीश सिंगला (PW-25) की गवाही पूरी की गई। इसके बाद अदालत ने मामले को 5 मार्च 2026 के लिए स्थगित कर दिया।
अदालत ने बताया कि शिकायतकर्ता की जिरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए 5, 6 और 7 मार्च की तारीखें निर्धारित की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 2015 में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई अब 5 मार्च को होगी, जब शिकायतकर्ता की गवाही दर्ज की

Oplus_131072
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 7 9 8 9
Total Users : 417989
Total views : 669533

शहर चुनें