June 15, 2026 5:49 pm

June 15, 2026 5:49 pm

झपटमारों के खिलाफ विशेष अभियान में बड़ी सफलता; सेक्टर-49 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते छीनाझपटी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-49 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
यह कार्रवाई महिला एसएसपी/यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों पर, महिला एसपी/सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा डीएसपी (दक्षिण) गुरजीत कौर के पर्यवेक्षण में की गई। इंस्पेक्टर शेर सिंह, एसएचओ थाना-49 के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार एफआईआर नंबर 14 दिनांक 02.03.2026, धारा 304(2), 3(5) तथा जोड़ी गई धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला थाना-49 में दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता राजेश कुमार (निवासी फेज-11, सेक्टर-65, मोहाली) ने बताया कि वह निजी कार्य से सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में गए थे। गेट नंबर-1 के पास खड़े होने के दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए और समय पूछा। जैसे ही उन्होंने मोबाइल में समय देखने के लिए फोन निकाला, लाल हुडी पहने एक युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया, जबकि काली टी-शर्ट पहने दूसरे युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
ओप्पो A5s (काले रंग का) मोबाइल फोन
ब्लैक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR10R-3289)
बरामद कर जब्ती मेमो के माध्यम से थाना मलखाना में जमा करवा दिए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. विक्रमजीत (21 वर्ष)
निवासी: मकान नंबर 580, ग्राम बुरैल, सेक्टर-45, चंडीगढ़
शिक्षा: आठवीं कक्षा
पेशा: मजदूर (रामदरबार)
2. ओम प्रकाश (27 वर्ष)
निवासी: मकान नंबर 2003/13, सेक्टर-32सी, चंडीगढ़
शिक्षा: आठवीं कक्षा
पेशा: डीजे डेकोरेशन कार्य से जुड़ा मजदूर

आपराधिक रिकॉर्ड
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एफआईआर संख्या 36/2025, धारा 311, 3(5) व 317(2) बीएनएस, थाना-34, चंडीगढ़।
ओम प्रकाश के खिलाफ वर्ष 2018 में थाना-19 में चोरी और 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज रहा है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने शहर में अन्य वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया।
चंडीगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 3 6
Total Users : 344136
Total views : 569525

शहर चुनें