चंडीगढ़। 6 मार्च 2026 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को आर्थिक और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और व्यवहार में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
मेष:
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और व्यवसाय में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और कार्यक्षेत्र के बाहर के लोगों से भी संवाद बढ़ेगा। बौद्धिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। छोटी यात्रा के योग हैं। सेवा कार्यों के लिए भी दिन शुभ है। स्वास्थ्य और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी तथा परिवार में चल रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं।
वृषभ:
आज आपके विचारों में व्यापकता और वाणी में मधुरता रहेगी। आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बैठक और चर्चा में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा परिणाम भले न मिले, लेकिन आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर के खाने से बचें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन:
मानसिक दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। अधिक सोच-विचार से थकान और असहजता महसूस होगी। भावुकता आपकी दृढ़ता को कमजोर कर सकती है। गर्म चीजों से सावधान रहें। जमीन-जायदाद या पारिवारिक विषयों पर चर्चा और यात्रा टालना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर काम समय पर पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
कर्क:
आज तन और मन में ताजगी रहेगी। घर में खुशहाल माहौल रहेगा और मित्रों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। छोटी यात्रा संभव है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
सिंह:
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सरकारी कार्यों में लाभ के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च आय से अधिक हो सकता है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
कन्या:
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और मीठी वाणी से अच्छे संबंध बनेंगे। उत्तम भोजन, उपहार या वस्त्र मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवन में आनंद का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। यात्रा से खुशी मिल सकती है, लेकिन प्रेम जीवन में जल्दबाजी से बचें।
तुला:
आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार या बाहर किसी से विवाद हो सकता है। भलाई करने पर भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अपने काम पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक:
नौकरी और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ मुलाकात और कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, लेकिन समय पर काम पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी।
धनु:
आज आपके कार्य सफल होंगे और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत होगी और पदोन्नति के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
मकर:
बौद्धिक कार्य और लेखन के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में नई सोच से प्रगति होगी। हालांकि कार्यस्थल का वातावरण कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। शरीर में थकान महसूस होगी और संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें और विरोधियों से बहस करने से दूर रहें।
कुंभ:
आज मन प्रसन्न रहेगा। गुस्से में किसी से बात न करें और परिवार के साथ विवाद से बचें। दोपहर के बाद मित्रों और रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि गैर जरूरी खर्च बढ़ सकता है।
मीन:
आज का दिन सामान्य और शांत रहेगा। मित्रों या परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दोपहर के बाद थकान महसूस हो सकती है। परिवार में छोटी बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे और शाम का समय बेहतर रहेगा।











Total Users : 291339
Total views : 493635