चंडीगढ़ — एनए कल्चरल सोसाइटी, हौसलों की उड़ान, सर्वप्रेम फाउंडेशन और दिशावीरा सेंटर ने मिलकर बच्चों के लिए एक अनोखी बर्ड हाउस पेंटिंग वर्कशॉप आयोजित की। यह रंगीन कार्यक्रम कांसा देवी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें वंचित बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया।
इस वर्कशॉप में बच्चों ने अपने सृजनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया और बर्ड हाउस पर सुंदर आकृतियाँ तथा आकर्षक रंगों का प्रयोग किया। उनके बनाए हुए बर्ड हाउस इतने सुंदर और जीवंत थे कि उन्हें देखकर लगता था मानो किसी पेशेवर कलाकार ने बनाई हों।
इस मौके पर कार्यक्रम में आराधना, डॉक्टर रोमीका वडेरा, डॉक्टर अशोक वडेरा, शिल्पा जैन, अनीता, आशीमा और पूनम ओहला उपस्थित रहे। एनए कल्चरल सोसाइटी के निखार आनंद मिड्डा ने इस अवसर पर राजेंद्र अधिकारी और पूनम ओहला को वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

वर्कशॉप का उद्देश्य न केवल बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ाना था, बल्कि उन्हें अपने सपनों को रंगों में व्यक्त करने का एक मंच भी प्रदान करना था। इस आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का एक नया आयाम पेश किया।











Total Users : 291401
Total views : 493732