April 6, 2026 8:29 am

April 6, 2026 8:29 am

सोनीपत में किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

सोनीपत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह गोहाना के मदीना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक स्थानीय किसान की बेटी की शादी में शिरकत की। उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
किसान संजय और उनके परिवार ने राहुल गांधी का स्वागत बड़े सम्मान के साथ किया। उन्होंने उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाकर गांव की परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। राहुल गांधी ने कुछ समय वहीं रुककर परिवार के सदस्यों के साथ चूरमा भी खाया। इसके बाद वे अगली मंज़िल के लिए रवाना हुए।
किसान संजय के परिवार के साथ खास रिश्ता
राहुल गांधी का यह संबंध किसान संजय के परिवार के साथ नया नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई में हाथ बंटाया था। इसके अलावा उन्होंने 10 जनपथ बुलाकर संजय के साथ गांव में भोजन भी किया था। आज की शादी में उनकी मौजूदगी ने उस पुराने संबंध को और मजबूत कर दिया।

गांव में उत्सव जैसा माहौल
राहुल गांधी के आगमन की खबर मिलते ही मदीना गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों में जुट गए।
किसान संजय ने कहा, “हमारे और गांव के लिए यह गर्व की बात है कि देश का एक बड़ा नेता हमारे गांव की चौपाल और आंगन से दोबारा जुड़ रहा है। यह हमारे लिए यादगार पल है।”
राहुल गांधी की इस अनौपचारिक और सजीव उपस्थिति ने गांववासियों में उत्साह और खुशी का माहौल पैदा कर दिया।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 3 2
Total Users : 291432
Total views : 493775

शहर चुनें