October 11, 2026 8:17 am

October 11, 2026 8:17 am

IPL 2025 फाइनल के बाद भी छाईं प्रीति जिंटा, 50 की उम्र में फिटनेस और खूबसूरती बनी चर्चा का विषय

IPL 2025 का रोमांचक सीजन खत्म हो चुका है। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि मैच के बाद ट्रॉफी से ज्यादा चर्चा पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की होती नजर आईं।

फाइनल के बाद प्रीति जिंटा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सफेद कुर्ता, लाल दुपट्टा और सलवार में प्रीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हमेशा की तरह वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आईं। प्रीति जिंटा को टीम पर दबाव डालने के बजाय खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के लिए जाना जाता है।
पूरे IPL 2025 सीजन में प्रीति जिंटा आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। 50 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एनर्जी, फिट बॉडी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
50 की उम्र में भी फिटनेस की मिसाल हैं प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा फिट रहने के लिए लगातार मेहनत करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैन्स को फिटनेस के लिए प्रेरित करती रहती हैं। उनकी फिटनेस और एक्सरसाइज रूटीन के कई राज इन दिनों वायरल हो रहे हैं।
प्रीति जिंटा का फिटनेस सीक्रेट
प्रीति रोजाना एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाती हैं। वह क्रंचेस करती हैं, जिससे पेट की चर्बी कम होती है और कोर मसल्स मजबूत बनती हैं। इसके अलावा वह फिटनेस से जुड़े मोटिवेशनल वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।
पुश-अप्स और सिट-अप्स से रखती हैं खुद को टोन्ड
जिम में हार्ड वर्कआउट करना प्रीति की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर डम्बल के साथ वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया था। पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसी एक्सरसाइज से वह मसल्स को मजबूत और स्टैमिना को बेहतर बनाए रखती हैं।
डाइट पर भी रखती हैं पूरा ध्यान
एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने बताया था कि फिट रहने के लिए वह पोर्शन कंट्रोल पर खास ध्यान देती हैं। उनका मानना है कि खुद को भूखा रखना फिटनेस का तरीका नहीं है, बल्कि सही मात्रा में सही खाना जरूरी है। साथ ही, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद को भी वह बेहद अहम मानती हैं।
प्रीति जिंटा के फिटनेस टिप्स
खाने की आदतों पर कंट्रोल रखें और जरूरत से ज्यादा न खाएं
धीरे-धीरे खाना खाएं और भोजन को अच्छी तरह चबाएं

पर्याप्त नींद लेना न भूलें
डिस्क्लेमर: इस रिपोर्ट में दी गई हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। किसी भी फिटनेस रूटीन या डाइट को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 4 8
Total Users : 428248
Total views : 683174

शहर चुनें