May 23, 2026 9:18 pm

May 23, 2026 9:18 pm

चंडीगढ़: एनएसएस स्वयंसेवक पारिष्ठी ठाकुर ने राज्य स्तरीय युवा संसद में हासिल किया पहला स्थान

अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व, पहले हिमाचल प्रदेश का भी कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़, 27 मार्च: चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में एनएसएस स्वयंसेवक और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पारिष्ठी ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि के साथ ही पारिष्ठी अब राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस सफलता से न केवल संस्थान बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी पारिष्ठी ठाकुर को इसी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और प्रतिभा को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों और मार्गदर्शकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, संस्थान में भी खुशी का माहौल है और उनकी इस सफलता को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 7 3
Total Users : 323573
Total views : 540293

शहर चुनें