September 17, 2026 9:51 pm

September 17, 2026 9:51 pm

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फैसला: वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी को बिजली कंपनियों की चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशिमा बराड़ को राज्य की प्रमुख बिजली कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अशिमा बरार को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) तथा हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान में अशिमा बरार हरियाणा सरकार में आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग (हरियाणा-II) और ऊर्जा विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

यह आदेश अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव हरियाणा द्वारा चंडीगढ़ से 29 मार्च 2026 को जारी किया गया।
सरकार के इस निर्णय को बिजली क्षेत्र में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 5 1 4 3
Total Users : 415143
Total views : 665825

शहर चुनें