August 27, 2026 11:09 pm

August 27, 2026 11:09 pm

चंडीगढ़ विजिलेंस सेल में दो इंस्पेक्टरों की नियुक्ति

लखबीर सिंह और रोहित कुमार को मिली तैनाती

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 23 जून: चंडीगढ़ प्रशासन के विजिलेंस विभाग ने विजिलेंस सेल को मजबूत करने के लिए दो पुलिस इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर लखबीर सिंह (नंबर 517/CHG) और इंस्पेक्टर रोहित कुमार (नंबर 688/CHG) को विजिलेंस सेल, यूटी चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर तैनात किया गया है।

चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव-कम-मुख्य विजिलेंस अधिकारी की ओर से जारी आदेश में दोनों अधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए की गई है। आदेश 23 जून 2026 को जारी किया गया।
आदेश में चंडीगढ़ पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) को दोनों इंस्पेक्टरों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे विजिलेंस सेल में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। इसके अलावा विजिलेंस सेल के एसपी और संबंधित अधिकारियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 3
Total Users : 399233
Total views : 644464

शहर चुनें