July 2, 2026 2:34 pm

July 2, 2026 2:34 pm

PANCHKULA: हरियाणा पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान युवक की मौत, ट्रैक पर अचानक गिरा अभ्यर्थी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 2 जुलाई। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान पंचकूला में एक दुखद घटना सामने आई। दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी अचानक ट्रैक पर बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने उसे तत्काल सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो महेंद्रगढ़ जिले के सैदापुर गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार कपिल ने दौड़ का पहला राउंड पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरे राउंड के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह ट्रैक पर गिर पड़ा।
घटना के बाद भर्ती स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बताया जा रहा है कि कपिल अपने पीछे तीन साल की बेटी, गर्भवती पत्नी और अन्य परिजनों को छोड़ गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या माना जा रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 8 7 5 1
Total Users : 358751
Total views : 589916

शहर चुनें