July 13, 2026 5:13 am

July 13, 2026 5:13 am

Haryana: जमीन की पैमाइश के बदले ₹65 हजार रिश्वत लेते तोशाम का कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़/भिवानी, 3 जुलाई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले की तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को ₹65 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन की पैमाइश करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है।
ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत देकर बताया था कि उसकी जमीन की पैमाइश कराने के लिए कानूनगो कुलदीप ₹65 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसवी एंड एसीबी की भिवानी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।
ट्रैप के दौरान टीम ने आरोपी कानूनगो को शिकायतकर्ता से ₹65 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में एफआईआर संख्या 23, दिनांक 3 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने बताया कि पूरी ट्रैप कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पालन करते हुए की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या हेल्पलाइन 1064 पर दें। ब्यूरो ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 6 5 7
Total Users : 366657
Total views : 600324

शहर चुनें