July 13, 2026 5:13 am

July 13, 2026 5:13 am

हरियाणा सरकार ने 15 IAS/HCS अधिकारियों के तबादले किए, कई जिलों को मिले नए उपायुक्त

लचंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के हस्ताक्षर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
इस फेरबदल में कई जिलों को नए उपायुक्त (डीसी) मिले हैं, जबकि मंडल आयुक्त, नगर निगम आयुक्त और विभिन्न विभागों में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।
मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

Loading Viewer...


पंकज यादव को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण (Haryana Water Resources Authority) का चेयरपर्सन बनाया गया।
संजय जून को फरीदाबाद मंडल का आयुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल का आयुक्त बनाया गया।
राजीव रतन को करनाल मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया।
धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया।
सचिन गुप्ता को रोहतक का उपायुक्त (Deputy Commissioner) नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें एचएसवीपी रोहतक का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक (अर्बन एस्टेट) की जिम्मेदारी भी दी गई।
अपराजिता को कैथल का उपायुक्त बनाया गया।
सत्येंद्र दहिया को नगर निगम रोहतक का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त रोहतक तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।
सलोनी शर्मा को करनाल की जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
समवर्तक सिंह खंगवाल को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया।
तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी बनाया गया।
सुशील कुमार-4 को यमुनानगर जिला परिषद के सीईओ और डीआरडीए के सीईओ के पद पर बरकरार रखते हुए सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार का प्रभार हटाया गया।
गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अधिग्रहण अधिकारी (Land Acquisition Officer) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि नगर निगम फरीदाबाद और नगर निगम रोहतक के आयुक्त पदों को आईएएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत समकक्ष दर्जा प्रदान किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 6 5 7
Total Users : 366657
Total views : 600324

शहर चुनें