October 13, 2026 2:47 pm

October 13, 2026 2:47 pm

HARYANA NEWS: झज्जर में ACB का बड़ा एक्शन: नायब तहसीलदार 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन दुरुस्ती के नाम पर मांगी थी ढाई लाख की रिश्वत, 50 हजार पहले ही ले चुका था आरोपी
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने जमीन दुरुस्ती (सुधार) के कार्य के बदले शिकायतकर्ता से कुल ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 50 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि एमपी माजरा क्षेत्र की जमीन से जुड़े चकबंदी विवाद और दुरुस्ती के कार्य के बदले नायब तहसीलदार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

झज्जर-गुरुग्राम रोड पर बिछाया जाल
इंस्पेक्टर देवेंद्र के नेतृत्व में ACB की टीम ने झज्जर-गुरुग्राम रोड पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

गुरुग्राम-रेवाड़ी का चार्ज होने के बावजूद कर रहा था रिश्वत की मांग
बताया जा रहा है कि आरोपी बलवान सिंह के पास गुरुग्राम-रेवाड़ी क्षेत्र का भी चार्ज था। इसके बावजूद वह शिकायतकर्ता से जमीन दुरुस्ती के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता की सूझबूझ और ACB को समय पर दी गई सूचना के चलते पूरे मामले का खुलासा हो सका।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
ACB ने आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की रिश्वतखोरी में शामिल रहा है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 5 7 1
Total Users : 429571
Total views : 684951

शहर चुनें