October 13, 2026 4:06 pm

October 13, 2026 4:06 pm

HARYANA NEWS: ₹2 लाख की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस का ESI रंगे हाथ गिरफ्तार, SV&ACB की बड़ी कार्रवाई

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
फरीदाबाद, 7 जुलाई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस के ईएसआई (EASI) होशियार सिंह, प्रभारी ERV-502, थाना चांदहट, जिला पलवल को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना SV&ACB, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या-15, दिनांक 7 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त एक्स्टेंडेड असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Ex. EASI) हैं। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना कैंप, पलवल में दर्ज हनी ट्रैप मामले में शुरुआत में ईएसआई होशियार सिंह शिकायतकर्ता थे, लेकिन जांच के दौरान सह-आरोपियों के खुलासे के आधार पर शिकायतकर्ता का नाम भी मामले में शामिल कर लिया गया। वर्तमान में शिकायतकर्ता इस मामले में न्यायालय से जमानत पर हैं।
आरोप है कि ईएसआई होशियार सिंह ने उक्त मामले में समझौता कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद SV&ACB ने इसकी सत्यता की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।
ट्रैप के दौरान आरोपी ईएसआई को शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-105 के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
SV&ACB ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। ब्यूरो ने आश्वस्त किया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा हर शिकायत पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 5 8 6
Total Users : 429586
Total views : 684976

शहर चुनें