August 27, 2026 5:34 am

August 27, 2026 5:34 am

पंचकूला: अवैध माइनिंग में खेड़ावाली का सरपंच पर गिरी गाज

अवैध माइनिंग पर पंचकूला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खेड़ावाली के सरपंच लाभ सिंह निलंबित

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने गांव का किया मौके पर निरीक्षण, बड़े पैमाने पर अवैध खनन की हुई पुष्टि
रमेश गोयत
पंचकूला, 24 अगस्त। जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम पंचायत खेड़ावाली के सरपंच लाभ सिंह को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अवैध खनन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए यह कार्रवाई की है। गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और अत्यधिक खुदाई की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
गांव खेड़ावाली, खंड पिंजौर के ग्रामीणों ने गांव में कथित अवैध माइनिंग को लेकर उपायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा ने पुलिस उपायुक्त पंचकूला, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जिला खनन अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्यों विजय कालिया और सुच्चा राम, शिकायतकर्ता तथा ग्रामीणों के साथ गांव का दौरा किया।
मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान गांव के क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पहले ही पंचकूला जिले के सभी सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद खेड़ावाली ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई।
प्रशासन ने इसे अपने दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए सरपंच लाभ सिंह को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिला खनन अधिकारी को अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि पंचकूला जिले में अवैध माइनिंग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन रोकने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 6
Total Users : 398726
Total views : 643668

शहर चुनें