October 11, 2026 8:13 am

October 11, 2026 8:13 am

2,500 रुपये रिश्वत लेते ई-दिशा केंद्र का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

विधवा पेंशन बनवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत, एसीबी हिसार ने की कार्रवाई

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़/हिसार, 29 सितंबर 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिसार में कार्रवाई करते हुए ई-दिशा केंद्र, एडीसी कार्यालय, हिसार में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विजेंद्र कुमार को 2,500 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विधवा पेंशन बनवाने के बदले मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि आरोपी विजेंद्र कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचकेआरएनएल, ई-दिशा केंद्र, एडीसी कार्यालय, हिसार द्वारा उसकी विधवा पेंशन बनवाने के एवज में 2,500 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी विजेंद्र कुमार को 2,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक मुकेश कुमार, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार की टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी श्रीमती अंजू चौधरी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय मंगाली की मौजूदगी में की गई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 39, दिनांक 29 सितंबर 2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 105 के तहत प्रक्रिया का पालन

एसीबी द्वारा की गई इस ट्रैप कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

एसीबी की आमजन से अपील
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अलावा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 या “सतर्क हरियाणा” ऐप के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 4 4
Total Users : 428244
Total views : 683170

शहर चुनें