October 11, 2026 8:13 am

October 11, 2026 8:13 am

25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़/कैथल, 30 सितंबर 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन, कैथल में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एफआईआर दर्ज न करने के बदले मांगी थी 25 हजार रुपये रिश्वत
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि थाना सिविल लाइन, कैथल में उसके खिलाफ लंबित शिकायत के संबंध में एफआईआर दर्ज न करने के एवज में सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके पश्चात ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
–

राजपत्रित अधिकारी और छाया गवाह की मौजूदगी में कार्रवाई
यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक सुबे सिंह, प्रभारी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट कैथल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं छाया गवाह मौके पर मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 19, दिनांक 30 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 4 4
Total Users : 428244
Total views : 683170

शहर चुनें