October 11, 2026 8:13 am

October 11, 2026 8:13 am

हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि

सितंबर 2026 तक नेट एसजीएसटी संग्रह की वृद्धि दर में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर
 
– अप्रैल-सितंबर 2026 में नेट एसजीएसटी संग्रह बढ़कर 29,108 करोड़ रुपये हुआ
– पिछले वर्ष की समान अवधि के 23,058 करोड़ रुपये के मुकाबले 26 प्रतिशत की वृद्धि
– सितंबर में नेट एसजीएसटी संग्रह 3,884 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,445 करोड़ रुपये हुआ
 
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर: हरियाणा ने राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) के संग्रह में मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए सितंबर 2026 तक नेट एसजीएसटी संग्रह की वृद्धि दर के मामले में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान राज्य का नेट एसजीएसटी संग्रह 29,108 करोड़ रुपये रहा, जबकि अप्रैल-सितंबर 2025 में यह 23,058 करोड़ रुपये था। इस प्रकार पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2026 में भी राज्य के नेट एसजीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सितंबर 2026 में संग्रह 4,445 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2025 में यह 3,884 करोड़ रुपये था। इस प्रकार वर्ष-दर-वर्ष लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि कर राजस्व में यह वृद्धि राज्य में आर्थिक गतिविधियों की मजबूती तथा कर अनुपालन में सुधार के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। विभाग द्वारा आंकड़ा विश्लेषण, प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी और लक्षित कर अनुपालन उपायों के माध्यम से संभावित राजस्व हानि की पहचान करने तथा कर अनुपालन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग स्वैच्छिक कर अनुपालन, पारदर्शी एवं प्रौद्योगिकी आधारित कर प्रशासन को बढ़ावा देने के साथ-साथ करदाताओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 4 4
Total Users : 428244
Total views : 683170

शहर चुनें