June 10, 2026 10:44 am

June 10, 2026 10:44 am

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 भगोड़े/वांछित आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस के पीओ एवं समन स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 अपराधियों/वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों पर, डीएसपी डीसीसी विजय सिंह की निगरानी में तथा इंस्पेक्टर शेर सिंह (इंचार्ज पीओ एवं समन स्टाफ) के नेतृत्व में की गई।


पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 02 राज्य मामलों के उद्घोषित अपराधी, 06 आरोपी एनआई एक्ट (धारा 138) के मामलों में, और 02 आरोपी कंडीशनल वारंट के तहत गिरफ्तार किए गए हैं।
राज्य मामलों में गिरफ्तारी
सिमरनजीत सिंह पुत्र परवीन कुमार, निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ को FIR नंबर 192 (दिनांक 14.03.2023), धारा 379, 411 IPC, थाना सेक्टर-39 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को  अदालत में पेश कर मॉडल जेल बुरैल भेजा गया।
गुरविंदर सिंह उर्फ गग्गी पुत्र सोहन लाल, निवासी जगतपुरा मोहाली को FIR नंबर 274 (दिनांक 05.09.2017), धारा 379, 356, 411 IPC, थाना सेक्टर-31 में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एनआई एक्ट (धारा 138) के मामलों में कार्रवाई
सुषमा कंवर, निवासी मुल्लांपुर मोहाली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया।


मनदीप सिंह, निवासी ज़ीरकपुर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और जमानत दी गई।
संदीप कुमार शर्मा, निवासी नयागांव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और जमानत पर रिहा किया गया।
मनोज, निवासी मलोया/पंचकूला को आपसी समझौते के बाद पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया।
राजेश कुमार, निवासी फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
प्रतिभा, निवासी ज़ीरकपुर को नॉन-बेलेबल वारंट में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत दी गई।


कंडीशनल वारंट में गिरफ्तारी
कश्मीरी लाल, निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और 18 फरवरी 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गुलाम सबरी, निवासी मलेरकोटला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि कानून का राज कायम रखा जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 3 8 7 9 0
Total Users : 338790
Total views : 561937

शहर चुनें