June 15, 2026 2:38 pm

June 15, 2026 2:38 pm

CHANDIGARH: 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चंडीगढ़ पुलिस का शानदार प्रदर्शन

पुलिसकर्मियों ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल, विभाग ने घोषित किया नकद इनाम

चंडीगढ़, 6 फरवरी 2026: चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग और शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।
इंस्पेक्टर बलदेव कुमार (नं. 479/सीपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने 4×100 मीटर रिले, 400 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में तीन कांस्य पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।
एएसआई (एलआर) जसवंत राय (नं. 3494/सीपी) ने 5000 मीटर वॉक/रन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उच्च स्तर की सहनशक्ति और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
वहीं सीनियर कांस्टेबल मुकेश कुमार (नं. 6409/सीपी) ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर चंडीगढ़ पुलिस की झोली में एक और उपलब्धि डाली।
मेडल विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा
इन उपलब्धियों के सम्मान में चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है—
स्वर्ण पदक: ₹20,000
रजत पदक: ₹15,000
कांस्य पदक: ₹10,000
चंडीगढ़ पुलिस ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विभाग के कर्मियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना को दर्शाती है। साथ ही भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 6 8
Total Users : 344068
Total views : 569444

शहर चुनें