August 29, 2026 3:07 am

August 29, 2026 3:07 am

आज का राशिफल | 12 फरवरी 2026, गुरुवार चंद्रमा वृश्चिक राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

चंडीगढ़। आज गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। किसी के लिए दिन लाभकारी रहेगा तो किसी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें अपना दैनिक राशिफल—
मेष राशि
आज चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। ज्योतिष और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। दोपहर बाद नौकरी और व्यापार में सुधार होगा। संतान को लेकर चिंता संभव है। जीवनसाथी से पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि
चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। खान-पान और वस्त्रों पर खर्च हो सकता है। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरीपेशा लोगों को नया कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में बड़ा निर्णय आज न लें।

मिथुन राशि
चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। दोपहर बाद मनोरंजन की ओर मन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन संक्रामक रोगों से सावधान रहें।

कर्क राशि
चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। भविष्य की आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। व्यापार में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुराने जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

सिंह राशि
चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निवेश और नए कार्यों से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। शेयर बाजार में जोखिम न लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि
चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ संभव है। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। दोपहर बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़े फैसले आज टालें।

तुला राशि
चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक विवाद में वाणी पर संयम रखें। दोपहर बाद मानसिक शांति मिलेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा।

वृश्चिक राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सुख-संतोष बना रहेगा। दोपहर बाद पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है, मौन रहना बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

धनु राशि
चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। दुर्घटना के योग हैं, सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च हो सकता है। जल्दबाजी से नुकसान संभव है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। उपहार मिलने के योग हैं।

मकर राशि
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। नौकरी और व्यापार के लिए दिन अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। दोपहर बाद मानसिक तनाव और थकान हो सकती है। विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि
चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। दिन अत्यंत लाभकारी है। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में लाभ के योग हैं। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन राशि
चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। धार्मिक और साहित्यिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा और धन लाभ के योग हैं। दोपहर बाद कार्य में मन कम लग सकता है।

👉 ऐसे ही दैनिक राशिफल, ब्रेकिंग न्यूज़ और चंडीगढ़ से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 8
Total Users : 400078
Total views : 645608

शहर चुनें