July 14, 2026 5:54 am

July 14, 2026 5:54 am

नूंह के तावडू में अनोखी शादी, हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के तावडू कस्बे में रविवार को एक अनोखी और यादगार शादी देखने को मिली। यहां दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से हुई, जिसे देखने के लिए अनाज मंडी परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में यह खास पल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

 

हेलिकॉप्टर से ससुराल रवाना हुई स्वाति

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के कादरपुर निवासी दूल्हे रोहित डागर की बारात तावडू के जटवाड़ा मोहल्ले में पहुंची थी। यहां देवेंद्र की बेटी स्वाति के साथ उनका विवाह संपन्न हुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे तावडू अनाज मंडी परिसर में हेलिकॉप्टर उतरा, जहां से दुल्हन स्वाति की विदाई कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात रही।

 

पिता की तमन्ना को किया पूरा

दूल्हे रोहित डागर ने बताया कि उनके पिता की लंबे समय से इच्छा थी कि उनकी बहू हेलिकॉप्टर से ससुराल आए। इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने यह विशेष व्यवस्था की। विदाई के समय उनके साथ चाचा और जीजा भी हेलिकॉप्टर में मौजूद रहे। रोहित ने इस पल को बेहद रोमांचक और भावुक बताते हुए खुशी जाहिर की।

दुल्हन स्वाति ने भी इस अनोखी विदाई पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसा ससुराल मिला, जहां उनकी विदाई इतने खास अंदाज में हुई। परिवार के सभी सदस्य इस अनुभव से भावुक और उत्साहित नजर आए।

 

देखने उमड़ी भीड़, फोटो खिंचवाने की होड़

हेलिकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग अनाज मंडी पहुंचे। लोगों में उत्सुकता इतनी थी कि कई युवाओं और बच्चों ने हेलिकॉप्टर के साथ फोटो और वीडियो बनाए। यह नजारा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

गौरतलब है कि नूंह जिले में हेलिकॉप्टर से बारात लाने या दुल्हन की विदाई कराने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले भी तावडू में एक अन्य शादी में हेलिकॉप्टर विदाई चर्चा में रही थी। अब यह ट्रेंड सामाजिक प्रतिष्ठा और आकर्षण का प्रतीक बनता जा रहा है

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 3 8 3
Total Users : 368383
Total views : 602576

शहर चुनें