September 22, 2026 12:53 pm

September 22, 2026 12:53 pm

आईटीबीपी की दोहरी जीत का जश्न, बीटीसी भानु में निकाली गई भव्य विजय परेड

पंचकूला/चंडीगढ़/भानु: Indo‑Tibetan Border Police (आईटीबीपी) के बीटीसी भानु में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब बल की दो उत्कृष्ट टीमों – सेंट्रल कमांडो टीम और सेंट्रल इक्वेस्ट्रियन टीम – की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भव्य विजय परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों और जवानों ने विजेता टीमों का जोरदार स्वागत किया।
आईटीबीपी की सेंट्रल कमांडो टीम ने National Security Guard के मानेसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 16वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बेस्ट और चक्रव्यूह ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने प्रतियोगिता में कुल 24 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शारीरिक क्षमता, युद्ध कौशल और फायरिंग दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

वहीं, आईटीबीपी की सेंट्रल इक्वेस्ट्रियन टीम ने Border Security Force के टेकानपुर में आयोजित 44वीं अखिल भारतीय इक्वेस्ट्रियन मीट में लगातार पांचवीं बार ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। टीम ने इस प्रतियोगिता में कुल 23 पदक हासिल किए, जिनमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
विजय परेड की शुरुआत आईटीबीपी की वेस्टर्न कमांड से हुई, जहां विजेता टीमों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीटीसी के आईजी अशोक नेगी ने खिलाड़ियों और कमांडो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। विजय परेड के दौरान जवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा।
यह आयोजन न केवल विजेता टीमों की उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि आईटीबीपी परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का भी क्षण बना।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 8 2
Total Users : 418082
Total views : 669648

शहर चुनें