August 28, 2026 10:14 am

August 28, 2026 10:14 am

पंचकूला पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी समेत दो अन्य दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 11 मार्च को पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया कि 9 मार्च को पिंजौर स्थित खेड़ा मंदिर के पास उसकी दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की।
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम, जिसके इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह थे, ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी राहुल, निवासी पिंजौर को चोरी की एक्टिवा स्कूटी के साथ काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य दो चोरी किए गए दुपहिया वाहन की भी निशानदेही की।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी तीन वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में अपराध पर कड़ी नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Abhishek Goyat
Author: Abhishek Goyat

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 3
Total Users : 399363
Total views : 644633

शहर चुनें