September 21, 2026 3:15 am

September 21, 2026 3:15 am

चंडीगढ़ की एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कंवरदीप कौर को एक साल का एक्सटेंशन, एमएचए और पीएम स्तर से मिली मंजूरी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस में अहम पद पर तैनात एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कंवरदीप कौर को एक साल का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) मिल गया है। उनका तीन साल का निर्धारित कार्यकाल 8 मार्च 2026 को पूरा हो चुका था, लेकिन अब उन्हें अगले एक वर्ष तक इसी पद पर बने रहने की अनुमति दे दी गई है।

Oplus_131072

कार्यकाल पूरा होने के बाद गई थीं छुट्टी पर
जानकारी के मुताबिक, कार्यकाल समाप्त होने के बाद कंवरदीप कौर छुट्टी पर चली गई थीं। इस दौरान प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्था के तहत एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप को एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया था।
खुद किया था एक्सटेंशन के लिए आवेदन
सूत्रों के अनुसार, कंवरदीप कौर ने स्वयं एक वर्ष के सेवा विस्तार के लिए आवेदन भेजा था। इस प्रस्ताव पर पहले पंजाब सरकार ने एनओसी (No Objection Certificate) जारी की। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी।
एमएचए से लेकर पीएम स्तर तक पहुंची फाइल
पूरा प्रस्ताव केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) के पास भेजा गया, जहां से फाइल को मंजूरी मिल गई। खास बात यह रही कि यह फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री स्तर तक पहुंची और वहीं से हरी झंडी मिलने के बाद एक्सटेंशन पर अंतिम मुहर लगी।
प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने का फैसला
सूत्रों का कहना है कि कानून-व्यवस्था के लिहाज से चंडीगढ़ में निरंतरता बनाए रखने और चल रहे प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कंवरदीप कौर के कार्यकाल के दौरान कई अहम ऑपरेशन और सुरक्षा प्रबंधन सफलतापूर्वक लागू किए गए थे, जिस कारण उन्हें एक्सटेंशन दिया गया।
महत्वपूर्ण पद पर बनी रहेंगी कंवरदीप कौर
अब कंवरदीप कौर अगले एक साल तक चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। उनके एक्सटेंशन से पुलिस विभाग में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें