August 27, 2026 11:13 pm

August 27, 2026 11:13 pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब दौरा, घन्नौर में भाजपा कार्यकर्ता रैली को किया संबोधित

पटियाला/घन्नौर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान पटियाला जिले के घन्नौर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रैली में मौजूद जनसमूह को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में झूठे वादों के सहारे सरकार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। इसी तरह बुजुर्गों की पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का वादा भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर नहीं खरीदा जा रहा, जिससे किसान परेशान हैं। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पंजाब के लोगों को सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।
हरियाणा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में “लाडो लक्ष्मी योजना” के तहत सभी माता-बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से डाक टिकट, स्मारक सिक्का और कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर देशवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी है।
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के लिए समान रूप से काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज की चिंता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार कर रही है, ताकि बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 6
Total Users : 399236
Total views : 644467

शहर चुनें