नई दिल्ली, 4 जनवरी 2026: गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी) कैडर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 31 आईएएस और 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
यह तबादले संघ शासित क्षेत्रों जैसे दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम आदि में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और रूटीन कैडर मैनेजमेंट के तहत किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर पर खास असर
जम्मू-कश्मीर से 7 अधिकारियों (5 आईएएस और 2 आईपीएस) का तबादला बाहर किया गया।
वहीं, 9 अधिकारियों (6 आईएएस और 3 आईपीएस) को जम्मू-कश्मीर में नई पोस्टिंग दी गई।
कुछ प्रमुख तबादले:
अश्वनी कुमार (1992 बैच, आईएएस) दिल्ली से जम्मू-कश्मीर।
आर एलिस वाज (2005 बैच) दिल्ली से जम्मू-कश्मीर।
संतोष डी वैद्य (1998 बैच) जम्मू-कश्मीर से दिल्ली।
सैयद आबिद रशीद शाह (2012 बैच) जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़।
बसीर उल हक चौधरी (2015 बैच) जम्मू-कश्मीर से लद्दाख।
आईपीएस में प्रशांत प्रिया गौतम (2013 बैच) दिल्ली से जम्मू-कश्मीर।
अन्य तबादलों में दिल्ली, पुडुचेरी, गोवा, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार जैसे क्षेत्रों के बीच अधिकारियों की अदला-बदली शामिल है।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इससे संघ शासित क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा आएगी। संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपनी नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यूटी कैडर तबादला: शामिल अधिकारियों के नाम
गृह मंत्रालय के 4 जनवरी 2026 के आदेश के अनुसार, निम्नलिखित 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:
IAS अधिकारी (31)
Ashwani Kumar (1992)
Sanjeev Khirwar (1994)
Santosh D Vaidya (1998)
Padma Jaiswal (2003)
Shurbir Singh (2004)
R Alice Vaz (2005)
Yashpal Garg (2008)
Sanjeev Khujia (2008)
Niraj Kumar (2010)
Syed Abid Rashid Shah (2012)
Satyendra Singh Dursawat (2012)
Aman Gupta (2013)
Rahul Singh (2013)
Anjali Sehrawat (2013)
Hemant Kumar (2013)
Ravi Dadhich (2014)
Kinny Singh (2014)
Sagar D Dattatray (2014)
Arjun Sharma (2015)
Vandana Rao (2015)
Baseer Ul Haq Chaudhary (2015)
Michael M. Dsouza (2015)
Akriti Sagar (2016)
Kumar Abhishek (2016)
Saloni Rai (2016)
Nikhil U Desal (2016)
Ankita Mishra (2018)
Hari Kallikkat (2018)
Vishakha Yadav (2020)
Azharuddin Zahiruddin Quazi (2020)
Cheemala Siva Gopal Reddy (2020)
IPS अधिकारी (18)
Ajit Kumar Singla (2004)
Mangesh Kashyap (2009)
Rajiv Ranjan Singh (2010)
Prashant Priya Gautam (2013)
R P Meena (2013)
Rahool Alwal (2014)
S M Prabhudeesai (2014)
Rajinder Kumar Gupta (2014)
Shobhit D Saksena (2015)
Niharika Bhatt (2016)
Sudhanshu Dhama (2016)
Sandhya Swamy (2016)
Sachin Kumar Singhal (2017)
Akshat Kaushal (2018)
Shruti Arora (2018)
Achin Garg (2019)
Sunny Gupta (2020)
Isha Singh (2021)
ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
(स्रोत: गृह मंत्रालय आदेश दिनांक 4 जनवरी 2026)













Total Users : 323573
Total views : 540293