July 13, 2026 5:05 am

July 13, 2026 5:05 am

कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 की तैयारियाँ शुरू

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन कर रही है। 2026 में यह महोत्सव कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार, सरस्वती बोर्ड और कुरुक्षेत्र प्रशासन मिलकर इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे हैं।
19 से 25 जनवरी तक चलेंगे कार्यक्रम
जिला उपयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव इस बार 19 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। तैयारी पूरी तरह से शुरू कर दी गई है। पिछले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरह इस महोत्सव में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री, मंत्री और कई बड़े वीआईपी शिरकत करेंगे।
देश-विदेश से आएंगे प्रतिभागी
विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर ही इसमें भी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
स्वदेशी और खेलों को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के निर्देशों के अनुसार, महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वदेशी सम्मान’ की स्टॉल भी लगाई जाएगी। इसके अलावा, खेलों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। सभी विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सके।
इस महोत्सव से न केवल संस्कृति और कला को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ और कुरुक्षेत्र जिले की पहचान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 6 5 6
Total Users : 366656
Total views : 600323

शहर चुनें