August 29, 2026 1:42 am

August 29, 2026 1:42 am

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब यूनिवर्सिटी फायरिंग का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 26 मार्च 2026। हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब और फतेहगढ़ साहिब पुलिस के साथ मिलकर की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस पनैच निवासी गांव खेरी नौध सिंह, तहसील खमाणो, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। वह 17 मार्च 2026 को पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में SOPU के एक छात्र नेता पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।

लोकेशन ट्रेस कर दबोचा आरोपी
संयुक्त टीमों ने आरोपी की लोकेशन फतेहगढ़ साहिब के थाना अमलोह के अंतर्गत गांव नूरपुर में ट्रेस की। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हथियार और गाड़ी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 4 खाली खोल और एक क्रेटा कार (PB23Z0717) बरामद की है।
जांच जारी
चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 1
Total Users : 400071
Total views : 645601

शहर चुनें