August 29, 2026 1:39 am

August 29, 2026 1:39 am

HARYANA: ग्रुप-डी के 13,246 कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा

हरियाणा सरकार ने जारी किया शेड्यूल, 20 से 30 अप्रैल तक विभिन्न मंडलों में होगा सत्यापन

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 30 मार्च: हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित कॉमन कैडर ग्रुप-डी के 13,246 कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। यह सत्यापन प्रक्रिया राज्य के विभिन्न मंडलों में संबंधित मंडल आयुक्तों तथा पंचकूला में उपायुक्त स्तर पर आयोजित की जाएगी।
सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अंबाला मंडल में 20 अप्रैल 2026 को 1,451 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। इनमें 1,417 कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, जबकि 34 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से जुड़े हैं। करनाल मंडल में 21 अप्रैल को 1,662 उम्मीदवारों का सत्यापन होगा, जिनमें 1,584 विभागों में कार्यरत और 78 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबंधित हैं।
रोहतक मंडल में 22 और 23 अप्रैल को कुल 3,750 उम्मीदवारों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें 3,389 कर्मचारी विभागों में तैनात हैं, जबकि 361 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से जुड़े हैं। इसी प्रकार हिसार मंडल में 24 और 27 अप्रैल को 2,918 उम्मीदवारों का सत्यापन होगा, जिनमें 2,585 विभागों में कार्यरत और 333 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबंधित हैं।
फरीदाबाद मंडल में 28 अप्रैल को 960 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा, जिनमें 954 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं और 6 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से जुड़े हैं। गुरुग्राम मंडल में 29 अप्रैल को 1,841 उम्मीदवारों का सत्यापन होगा, जिनमें 1,801 विभागों में कार्यरत और 40 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबंधित हैं।

पंचकूला में 30 अप्रैल को 664 उम्मीदवारों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला तथा अन्य विभागों और मंडल आयुक्त कार्यालयों से जुड़े शेष अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सरकार ने सभी मंडल आयुक्तों और उपायुक्त पंचकूला को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही सत्यापन के बाद उपस्थित, अनुपस्थित और सत्यापित उम्मीदवारों की विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, सभी विभागाध्यक्षों को भी निर्देशित किया गया है कि वे चयनित कर्मचारियों की निर्धारित तिथियों पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। विभागवार और मंडलवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 1
Total Users : 400071
Total views : 645601

शहर चुनें