August 29, 2026 5:08 am

August 29, 2026 5:08 am

पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में बड़ी गिरफ्तारी: 2.36 करोड़ ट्रांसफर मामले में आरोपी काबू

राजपुरा का रहने वाला कपिल सरहिंद से गिरफ्तार, सह-आरोपी पहले से पुलिस रिमांड पर; एक आरोपी की पहले ही हो चुकी है मौत

बाबूगिरी ब्यूरो

पंचकूला: नगर निगम पंचकूला (MC) में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में आरोपी कपिल (पुत्र लज्जा राम), निवासी राजपुरा (पंजाब) को पुलिस ने सरहिंद से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि नगर निगम पंचकूला के खाते से करीब 2.36 करोड़ रुपये कपिल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कपिल का इस मामले में पहले से गिरफ्तार सह-आरोपी रजत के साथ सीधा संबंध है। रजत फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन और साजिश के पहलुओं को लेकर जांच एजेंसियां गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरू
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि नगर निगम के फंड को सुनियोजित तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर किया गया। कपिल के खाते में बड़ी रकम पहुंचना इस पूरे घोटाले की गंभीरता को दर्शाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कितने लोग शामिल हैं तथा रकम को कहां-कहां ट्रांसफर किया गया।

एक आरोपी की पहले ही हो चुकी है मौत
इस मामले में एक अन्य आरोपी विनोद, निवासी राजपुरा (पंजाब), की 17 अगस्त 2024 को मौत हो चुकी है। पुलिस ने उसका डेथ सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया है। हालांकि, उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है और उसके बैंकिंग लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।

आगे की कार्रवाई
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी कपिल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

एमसी पंचकूला का यह फ्रॉड केस अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। करोड़ों रुपये के इस घोटाले में लगातार नई कड़ियां जुड़ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 6
Total Users : 400086
Total views : 645616

शहर चुनें