August 28, 2026 10:17 am

August 28, 2026 10:17 am

पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 पेटी अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार, वरना कार जब्त

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 2 अप्रैल 2026: पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 15 पेटी देशी शराब बरामद की है। यह शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए वैध थी, जिसे अवैध रूप से हरियाणा में सप्लाई किया जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल की टीम को 1 अप्रैल को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि इकरार अली नामक युवक अपनी वरना कार में चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर सकेतड़ी की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सकेतड़ी रोड पर नाकाबंदी की।
कुछ ही देर बाद चंडीगढ़ की तरफ से आ रही संदिग्ध वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार अली (23) निवासी महादेवपुरा, सकेतड़ी के रूप में हुई है। आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मनसा देवी में आबकारी संशोधित अधिनियम 2020 की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई वरना कार को भी जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 3
Total Users : 399363
Total views : 644633

शहर चुनें