September 13, 2026 9:21 am

September 13, 2026 9:21 am

चंडीगढ़: HARYANA शिक्षा विभाग कर्मियों की मांगों पर CM के OSD संग अहम बैठक

ऑनलाइन ट्रांसफर, नए पद सृजन और प्रमोशन पर बनी सहमति, जल्द होगी अगली बैठक

बबिगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 10 अप्रैल 2026। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. यशपाल यादव के साथ चंडीगढ़ सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के फील्ड कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एसोसिएशन की प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जबकि महासचिव हितेंद्र सिहाग ने मांग पत्र प्रस्तुत कर कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा।
इन प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने, वर्कलोड के अनुसार नए पद सृजित करने और सेवा नियमों में छूट देकर सहायक, आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक और अधीक्षक के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग उठाई।
इसके अलावा सीडी ब्लॉक स्तर पर बीईओ कार्यालय खोलने, सीआरसी स्कूलों व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सहायक पद सृजित करने, बीईओ कार्यालयों में आंकड़ा सहायक, डीईईओ में अधीक्षक और डीईओ कार्यालयों में स्थापना अधिकारी के पद स्वीकृत करने की मांग भी रखी गई। कठिन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष भत्ता देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

सरकार ने दिया सकारात्मक आश्वासन
सीएम के ओएसडी डॉ. यशपाल यादव ने अधिकांश मांगों को जायज बताते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह एसीएस शिक्षा विभाग और डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन के साथ पुनः द्विपक्षीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इन मांगों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग के फील्ड कर्मियों का लंबे समय से शोषण हो रहा है और उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

रोहतक बैठक में भाग लेने का निर्णय
बैठक के बाद एसोसिएशन ने 11-12 अप्रैल को रोहतक में होने वाली सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की विस्तारित बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया, जहां इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर उदयभान यादव, मुकेश खरब, अनीता रानी, अरविंद चौहान, पीतांबर शर्मा, सुशील कुमार और पारस कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 5 8 3
Total Users : 412583
Total views : 662434

शहर चुनें